
x
Bihar : कैमूर जिले में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सोमवार को भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने दी।सडीपीओ ने बताया कि सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी हरिवंश सिंह के पुत्र रामसेवक सिंह ने 15 फरवरी को सोनहन थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने जमीन खरीद-बिक्री के बहाने उनसे संपर्क किया और 500 रुपये के नोट को दोगुना करने का लालच दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने सफेद कागज के बंडल को 500 रुपये के नोट बताकर दिखाया और कहा कि विशेष केमिकल से धोने पर असली नोट निकलते हैं। ठगों ने कथित रूप से डेमो भी दिखाया, जिससे वह उनके झांसे में आ गए। इसके बाद रामसेवक सिंह ने आरोपियों को साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। कुछ देर बाद आरोपियों ने पुलिस आने की बात कहकर अफरा-तफरी मचाई और मौके से असली रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने लोगों से अपील की है कि पैसा दोगुना करने जैसे किसी भी लालच में न आएं। उन्होंने कहा कि पैसा दोगुना करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता और ऐसे मामलों में सतर्क रहना ही बचाव का सबसे बेहतर तरीका है।
TagsBiharठगीआरोपीगिरफ्तारBiharfraudaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





