
x
Bihar Accident : मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बायपास पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मादापुर चौबे निवासी दिलीप कुमार पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध शुरू कर दिया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद उसने सीधे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिलीप कुमार पांडे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बायपास को जाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसे लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सड़क जाम खत्म करा दिया गया है।
TagsBiharAccidentस्कॉर्पियो-बाइकटक्करयुवकमौतBiharaccidentScorpio-bike collisionyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





