बिहार

Bihar Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवको की मौत

Sarita
29 Dec 2025 7:18 AM IST
Bihar Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवको की मौत
x
Bihar Accident: रविवार रात लखीसराय नगर थाना इलाके में दामोदरपुर-बिलौरी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद, स्थानीय लोग सभी घायलों को सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों लोगों का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान ओफापुर गांव के नरेश यादव के बेटे संतोष कुमार (20) और हीरा चौधरी के बेटे सूरज कुमार (20) के रूप में हुई है। घायलों में बिलौरी गांव के रहने वाले साधो यादव के बेटे दयानंद यादव (50) और करण यादव के बेटे लाल बाबू यादव (45) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कवैया थाना प्रभारी अमित कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। नगर थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोहम्मद तैयब भी अस्पताल पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story