
x
Bihar Accident : वैशाली जिले के हाजीपुर में हाजीपुर–पटना मुख्य मार्ग स्थित महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सेतु के पश्चिमी लेन में पाया नंबर 18 के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से हाजीपुर से पटना जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक को आंशिक चोटें आईं, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद जब तक लोग मौके पर जुटते, तब तक अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत गंगाब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
कार पलटने के कारण महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को सेतु से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।इस संबंध में गंगाब्रिज थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सेतु के पश्चिमी लेन के पाया नंबर 18 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी थी। कार में केवल चालक ही सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
TagsBiharAccidentमहात्मा गांधी सेतुपलटीकार BiharMahatma Gandhi SetuOverturnedCar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





