
x
Bihar Accident : एक ही बाइक पर सवार होकर चार दोस्त जा रहे थे। तभी अचानक हादसा हो गया, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दो अन्य घायल दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया। लखीसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित अशोक धाम मार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित बड़ी दरगाह वार्ड नंबर 8 निवासी संजय पंडित के इकलौते पुत्र आलोक कुमार और सुनील चौधरी के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर चार दोस्त जा रहे थे।
तभी अचानक बीएड कॉलेज के सामने बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इस घटना में आलोक कुमार और पीयूष कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बड़ी दरगाह वार्ड-8 के पिंटू पंडित के पुत्र जय कुमार और बाइक चला रहे नया टोला निवासी सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
दोनों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। एसपी ने बताया कि बाइक पोल से टकराने के बाद खाई में गिर गई। बुलेट बाइक पर 4 लोग सवार थे। 2 की मौत हो गई है, 2 घायल हैं। चारों की पहचान हो गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
TagsBiharबाइकपोलटकराईदोमौतBiharbikepolecollidedtwodiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





