बिहार

Bihar: प्यार में मिली बेवफाई तो युवक ने मोबाइल टावर से लगा दी छलांग

Sarita
21 Sept 2025 12:32 PM IST
Bihar: प्यार में मिली बेवफाई तो युवक ने मोबाइल टावर से लगा दी छलांग
x
Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसार गांव में एक युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्यार में धोखा मिलने के कारण अमर पासवान मानसिक तनाव में था। घटना के वक्त अमर गांव में लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे घंटों समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना। घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार अमर ने टावर से छलांग लगा दी।
मृतक के भाई लखींद्र पासवान ने बताया कि अमर का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध था, जिससे वह काफी समय से परेशान था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या की। घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Next Story