
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के निकट अमृतसर से लालगढ़ जा रही अवध-असम ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। छपरा कचहरी राजकीय रेल थाना पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि राजस्थान के गंगानगर जिले के सहेंजा कोठी थाना क्षेत्र के रईसिन नगर निवासी रंजीत कुमार (22) अवध असम ट्रेन से नवगछिया स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान छपरा कचहरी स्टेशन से पूरब रेलवे फाटक संख्या 44 के निकट वह ट्रेन से गिर गया।
सूत्रों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकीय रेल थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
TagsBiharट्रेनगिरयात्रीमौतकोहरामBihartrainfallpassengerdeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





