बिहार

Bihar:आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौत

Sarita
8 Jun 2025 11:10 AM IST
Bihar:आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, मौत
x
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग को नोच-नोच कर मार डाला. बोचहां थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव में ये घटना हुई. मृतक का नाम रामानंद शाह है. जब कुत्तों ने बुजुर्ग पर हमला किया तो उस समय पास में ही डीजे बज रहा था. डीजे की आवाज में बुजुर्ग की चीख दब गई और कोई मदद करने नहीं पहुंच पाया|
इस घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है|जब तक आस-पास के लोग पहुंच पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. वहीं परिवार में कोहराम मच गया, परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का गांव मे ही अंतिम संस्कार कर दिया|
Next Story