
x
Bihar बिहार: अमृतसर से सहरसा होते हुए पूर्णिया कोर्ट जा रही जनसेवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14618) की एक बोगी (संख्या 247271NR) में शुक्रवार शाम करीब 6:07 बजे सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई। घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बोगी में सवार एक 15 वर्षीय किशोर झुलसकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन टीम को पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही।
स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बोगी में अचानक आग लग गई और समय रहते उसे बुझा दिया गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन सहरसा के लिए रवाना हुई। सहायक अनुमंडल अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सोनबरसा कोर्ट स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। एक बच्चा झुलस गया है। आग पर काबू पा लिया गया और बच्चों को सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया गया।
TagsBiharजनसेवा एक्सप्रेसआगअफरा-तफरी BiharJanseva Expressfirepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





