बिहार

Bihar: सार्वजनिक शौचालय के पास से 40 पीस टेट्रा पैक शराब जब्त

Sarita
1 March 2025 10:31 AM IST
Bihar: सार्वजनिक शौचालय के पास से 40 पीस टेट्रा पैक शराब जब्त
x
Bihar बिहार: मोतिहारी रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस ने शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो के सार्वजनिक शौचालय के पास से 40 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त की। हालांकि, आरपीएफ और रेल पुलिस शराब कारोबारी को पकड़ नहीं पाई। आरपीएफ पोस्ट मोतिहारी के सब इंस्पेक्टर विपुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर दो के मुजफ्फरपुर साइड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास संदिग्ध स्थिति में एक प्लास्टिक की बोरी मिली। बोरी में 40 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब मिली।
Next Story