बिहार

Bihar: कर्मा पूजा के दौरान तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत

Sarita
4 Sept 2025 6:15 AM IST
Bihar: कर्मा पूजा के दौरान तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के नवादा जिले में बुधवार को 'कर्म पूजा' के दौरान तालाब में डूबने से तीन किशोरों और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दतरौला गांव में हुई। मृतकों में पंचायत समिति सदस्य कृष्णा पासवान की बेटियां अनामिका कुमारी (12) और पूजा कुमारी (18) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इसी परिवार के शंभू पासवान की 28 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी और उनकी बेटी खुशबू कुमारी (11) की भी मौत हो गई, जबकि राजेंद्र पासवान की बेटी प्रियंका कुमारी को इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशु मलिक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पूजा के लिए तालाब में स्नान करते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया, "गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण सभी पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गाँव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story