
x
Bihar बिहार: बिहार के रोहतास से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है, जहां कार और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं, इस भयानक हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह जिले के संझौली थाना क्षेत्र के आरा सासाराम पथ की है। मृतक युवकों की पहचान 19 वर्षीय गोपाल कुमार और 20 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरा सासाराम पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
TagsBiharकारबाइकटक्कर2 युवकोंमौतBiharcarbikecollision2 youthsdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





