
x
Bihar बिहार : बिहार के बांका से एक रुह कंपा देने वाली घटना की खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक 17 वर्षीय किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बांध किनारे फेंक दिया। पानी में तैरते शव को देखकर लोग भयभीत हो गए और पुलिस को जानकारी दी। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, चमरेली गांव निवासी शशि भूषण की 17 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लोगों ने करबिला बांध के पास पानी में पड़ा शव देखा, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि बेटी की लापता थी। पुलिस थाने में लापता होने के मामला दर्ज कराया हुआ था।फिलहाल पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharकिशोरीहत्यादहशत Biharteenagermurderpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





