
x
Bhojpur भोजपुर: भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गाँव में एक 11 वर्षीय बालक सोन नदी में डूब गया। इस घटना से पूरे गाँव में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सेमरा गाँव निवासी विनय राय के पुत्र अर्जुन कुमार उर्फ रितेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रितेश सुबह शौच के लिए सोन नदी किनारे गया था। गहरे पानी में जाने के बाद वह डूब गया।
बच्चे को डूबता देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत उसके परिजनों को सूचित किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने रितेश का शव नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि रितेश तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में उसकी माँ अंजू देवी, छोटा भाई रजनीश उर्फ भोलू और बहन गुड़िया कुमारी हैं। घटना के बाद पूरा परिवार गमगीन है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। इस घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।
TagsBhojpurसोन नदीबच्चाBhojpur: Son Riverchildजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





