बिहार

Bhagalpur : बगीचे में आम तोड़ रहे थे दो दोस्त, अचानक मौत बनकर गिरी बिजली

Sarita
7 Jun 2025 10:02 AM IST
Bhagalpur भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के बड़ी धनकर गांव के निकट एक बगीचे से दो बच्चे मोहम्मद अरशद (12 वर्ष) और मोहम्मद आरभ (10 वर्ष) आम चुन रहे थे। अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए।
सूत्रों ने बताया कि मौसम सामान्य होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों को बगीचे में अचेत अवस्था में देखा और फिर दोनों को सबौर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है। इस बीच स्थानीय प्रशासन आपदा प्रबंधन के तहत दोनों मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करा रहा है।
Next Story