
x
Begusarai बेगूसराय : बेगूसराय में पत्नी को ससुराल पहुंच कर लौट रहे युवक का सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ जांच कर रही है। घटना छौराही थाना क्षेत्र के नारायण पीटड़- परोरा सड़क के सुन सान इलाके गरही चौर के निकट की है। मृतक युवक की पहचान चेरीया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी वार्ड नंबर तीन निवासी उमाशंकर महतो के 25 वर्ष से पुत्र लाल बाबू महतो के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, लालबाबू शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी को उसके मायके गढ़यारी गांव छोड़ने गया था। शाम करीब 6:30 बजे वहां से घर वापसी के दौरान उसकी परिजनों से आखिरी बार बात हुई, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
शनिवार सुबह गरही चौर के पास सुनसान इलाके में सड़क किनारे उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, हत्या के बाद शव को इस तरह रखा गया ताकि मामला एक्सीडेंटल लगे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस को निर्माणाधीन मंदिर के पास हादसे की सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों की आशंका को देखते हुए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या और दुर्घटना, दोनों ही पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
TagsBegusaraiयुवकशव Begusaraiyoung manbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





