बिहार

बिहार में Auditor भर्ती एग्जाम डेट फाइनल

Saba Naaz
24 Jun 2026 7:33 PM IST
बिहार में Auditor भर्ती एग्जाम डेट फाइनल
x

Career: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। इस परीक्षा के जरिए पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के कुल 102 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत ऑडिटर पदों की प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी और राज्य के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है और उन्हें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने की सलाह दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए ई-एडमिट कार्ड 28 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी 2 जुलाई 2026 से BPSC के डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी, जहां उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी देख सकेंगे।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति जरूर लेकर जाएं और उस पर परीक्षा के दौरान निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय फोटो और QR कोड स्पष्ट रूप से जांच लेना जरूरी है। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Next Story