बिहार

Accident: डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर, 5 लोगों की मौत

Sanjna Verma
14 July 2024 8:13 PM IST
Accident: डंपर और स्कॉर्पियो की टक्कर, 5 लोगों की मौत
x
किशनगंज Kishanganj: किशनगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई लोग जख्मी हैं. जख्मी लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है जिनकी उम्र 9 महीने से लेकर 7 साल है. हादसा पौआखाली के पेटभरी के पास स्कॉर्पियो और डम्पर में सीधी टक्कर हुई है. मरने वालों में 3 बड़े हैं और 2 बच्चे शामिल हैं.
किशनगंज में सड़क हादसा : हादसे में स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 6 से ज्यादा की संख्या में बच्चे जख्मी हुए हैं. स्थानीय लोग बच्चों को गोद में लेकर उनको
hospital
पहुंचाने की कोशिश में हैं. मृतकों के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग अररिया जिला के जोकीहाट थाना क्षेत्र के थपकोल के रहने वाले हैं. पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम किशनगंज के लिए रवाना हो गए हैं.
मृतकों में 3 बड़े और 2 बच्चे शामिल : स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे में दो महिला के साथ-साथ दो मासूम और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई. बता दें कि चार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि एक मासूम की मौत किशनगंज MGM मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई है. वही पांच मासूम बुरी तरह घायल हैं. जिसमें दो बच्चे की स्थिति गंभीर है. दोनों मासूमों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.
Next Story