उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत, सहायक घायल

Harrison
1 Jun 2024 9:21 PM IST
Uttar Pradesh: सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत, सहायक घायल
x
सुलतानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कुमारगंज अयोध्या अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर जगदीशपुर अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सामने से विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क के साइड में खड़े वाहन में पीछे टकरा गई। जिसमें वाहन चालक अनिल कुमार सिंह 25 पुत्र जगदीश सिंह निवासी बड़े तारा थाना भवानी खेड़ा जनपद भिवानी हरियाणा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं खलासी सतीश 22 पुत्र मांगेराम निवासी भिवानी हरियाणा को काफी चोटें आई। जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस के द्वारा सौ शैय्या पिठला कुमार गंज अयोध्या इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है व हालत सामान्य है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात हुए हादसे में चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

खबर पर अपडेट जारी है, सही जानकारी के लिए बने रहे jantaserishta.com पर.

Next Story