बिहार
नौकरी का सपना दिखाकर 12वीं की छात्रा को पहुँचाया गया रेड लाइट एरिया
Gulabi Jagat
8 Aug 2026 7:59 AM IST

x
Muzaffarpur। घर में भाई की डांट से नाराज होकर उठाया गया एक कदम मुजफ्फरपुर की 12वीं कक्षा की एक छात्रा को बेहद मुश्किल हालात में पहुंचा गया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा घर से निकलने के बाद मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसी झांसे में छात्रा उसके साथ कोलकाता चली गई। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसे नौकरी देने के बजाय रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया। करीब एक महीने बाद उसे फिर भागलपुर के रेड लाइट एरिया में ले जाने का आरोप है। करीब 85 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर रहने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने छात्रा को बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पहले उसे कोलकाता ले जाया गया और फिर वहां कथित तौर पर रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया. बाद में उसे भागलपुर के एक रेड लाइट एरिया में दोबारा बेचने का आरोप है. आखिरकार मुजफ्फरपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे वहां से बरामद कर लिया.
मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा 10 मई को भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी. परिवार ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो 12 मई को उसके भाई ने गायघाट थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. शुरुआती जांच में एक युवक पर शक गया, लेकिन बाद की जांच में उसकी भूमिका सामने नहीं आई. इसके बाद सीनियर पुलिस अफसरों के निर्देश पर छात्रा की तलाश के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई. रेस्क्यू के बाद छात्रा ने पुलिस को जो जानकारी दी, उसके मुताबिक घर से निकलने के बाद वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अकेली बैठी थी. वह परेशान थी और रो रही थी.
इसी दौरान एक युवक उसके पास आया. उसने बातचीत की और कोलकाता में अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही. छात्रा उसके साथ कोलकाता चली गई. लेकिन जिस नौकरी के भरोसे वह घर से दूर गई थी, वहां पहुंचकर कहानी बिल्कुल बदल गई. पुलिस के मुताबिक, उसे कोलकाता के रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया. छात्रा ने वहां विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन वहां रखा गया. पुलिस को दिए बयान में उसने अपने साथ हुई हिंसा की जानकारी भी दी है.
एक महीने बाद फिर बदला ठिकाना
पुलिस के अनुसार, करीब एक महीने बाद छात्रा को कोलकाता से भागलपुर के इशीपुर बरहट थाना क्षेत्र के सिवानपुर स्थित रेड लाइट एरिया में ले जाया गया. यानी एक बार फिर उसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा दिया गया. उधर दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में परिवार अपनी बेटी की तलाश में लगा था और पुलिस की टीम भी लगातार सुराग जुटा रही थी. छात्रा की तस्वीर को मानव तस्करी से जुड़े संभावित ठिकानों तक पहुंचाया गया.
अलग-अलग इलाकों में मुखबिरों को एक्टिव किया गया और पुलिस टीम लगातार इनपुट जुटाती रही. फिर दो दिन पहले पुलिस को एक सूचना मिली. पुलिस को जानकारी मिली कि जिस लड़की की तलाश की जा रही है, वह भागलपुर के सिवानपुर इलाके में एक मकान के अंदर है. इसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम भागलपुर पहुंची. टीम ने पहले इलाके की रेकी की और संदिग्ध मकान की पहचान की. फिर छापेमारी की गई.
पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों ने टीम का विरोध किया. धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख महिला जांच अधिकारी पूजा कुमारी को अपनी सर्विस पिस्टल निकालनी पड़ी. करीब 52 मिनट तक चले इस संघर्ष के बाद पुलिस टीम छात्रा को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस को उसी मकान से नालंदा जिले की एक और किशोरी भी मिली. उसने भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने उसे भी सुरक्षित मुक्त कराया और उसके संबंध में नालंदा पुलिस को जानकारी दी गई है. दोनों किशोरियों को मुजफ्फरपुर लाया गया.
मुजफ्फरपुर पुलिस के मुताबिक, छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है. उसने अपनी बड़ी बहन के साथ रहने की इच्छा जताई है. इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की. डीएसपी पूर्वी-1 अलय वत्स के मुताबिक, छात्रा के लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. मिले इनपुट के आधार पर भागलपुर के सिवानपुर से उसे सुरक्षित बरामद किया गया. इसी कार्रवाई में नालंदा की एक अन्य किशोरी को भी मुक्त कराया गया.
अब पुलिस की जांच सिर्फ छात्रा की बरामदगी तक नहीं है. जांच इस बात की भी हो रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, छात्रा को मुजफ्फरपुर से कोलकाता कौन लेकर गया, उसे वहां किसके हवाले किया गया. फिर भागलपुर तक पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका रही.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारMuzaffarpurBiharStudent RescueHuman TraffickingJob TrapMissing GirlRailway StationKolkataBhagalpurRed Light AreaPolice InvestigationSpecial Team12th Class Student85 Daysगायघाटमुजफ्फरपुरबिहारछात्रा बरामदमानव तस्करीनौकरी का झांसालापता छात्रारेलवे स्टेशनकोलकाताभागलपुररेड लाइट एरियापुलिस जांचस्पेशल टीम12वीं की छात्रा85 दिन
Next Story





