- Home
- /
- राज्य
- /
- अरुणाचल प्रदेश
- /
- अरुणाचल प्रदेश में...
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के लिए दो हफ्ते का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
SHIDDHANT
18 Sept 2025 12:34 AM IST

x
Arunachal Pradesh अरुणाचल प्रदेश: आलोंग क्षेत्र में तैनात जांबाज सैनिकों के लिए सेना की स्पीयर कॉर्प्स ने एक विशेष दो हफ्तों का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू है, जो 27 सितंबर तक चलेगा, जिसकी जानकारी रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेन्द्र रावत ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों की संपूर्ण स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती को बढ़ावा देना है ताकि वे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। योग के जरिए सैनिकों की धैर्य, एकाग्रता और सहनशीलता को बढ़ाया जा रहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों और मौसम की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो सैनिकों की फिजिकल और मेंटल जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं।
इस प्रशिक्षण का फोकस सिर्फ शारीरिक फिटनेस पर नहीं, बल्कि मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता और आध्यात्मिक संतुलन पर भी है। सेना के बयान में कहा गया है कि योग भारतीय परंपरा की वह विद्या है, जो अनुशासन और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक है। योग अभ्यास शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। इससे सैनिक ऑपरेशनल तनाव के दौरान भी स्थिर रह सकते हैं, थकान से जल्दी उबर सकते हैं और कठिन सैन्य कार्यों के लिए आंतरिक शक्ति प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण में शारीरिक मुद्राओं पर आधारित व्यायाम, ध्यान की तकनीकें और सांसों के नियंत्रण के अभ्यास शामिल हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि दो हफ्तों का यह कार्यक्रम सैनिकों पर लंबे समय तक सकारात्मक प्रभाव डालेगा और उनकी मानसिक व शारीरिक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
Tagsअरुणाचल प्रदेशआलोंग क्षेत्रसेनास्पीयर कॉर्प्ससैनिक प्रशिक्षणयोग प्रशिक्षणमानसिक मजबूतीशारीरिक फिटनेसध्यानसांस नियंत्रणमानसिक शांतिआत्म-नियंत्रणकठिन परिस्थितियाँऑपरेशनल तैयारियाँArunachal PradeshAlong AreaArmySpear CorpsSoldier TrainingYoga TrainingMental StrengthPhysical FitnessMeditationBreath ControlMental CalmSelf-ControlDifficult SituationsOperational Preparednessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





