- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- Andhra Pradesh: मोन्था...
आंध्र प्रदेश
Andhra Pradesh: मोन्था का कहर, हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद
Sarita
29 Oct 2025 6:11 AM IST

x
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के तट पर सोमवार देर रात चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ (Cyclone Montha) ने दस्तक दी, जिसके साथ 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश ने पूरे तटीय क्षेत्र को हिला दिया। मंगिनापुड़ी बीच और उसके आसपास के इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम (Machilipatnam) के पास लैंडफॉल किया। इस दौरान 100–110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे सैकड़ों घरों की छतें उड़ गईं और कई नावें समुद्र में फंस गईं।
तेज हवाओं और लगातार बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विजयवाड़ा, एलुरु और कृष्णा जिलों में एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, 38,000 हेक्टेयर से अधिक की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। 1.38 लाख हेक्टेयर बागवानी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
IMD ने ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ओडिशा के गंजाम, पुरी और खुर्दा जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। वहीं, तमिलनाडु के नागपट्टिनम और कुड्डालोर में समुद्र किनारे मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड और एयरफोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। विजाग और काकीनाडा नौसैनिक ठिकानों पर हेलीकॉप्टर और रेस्क्यू बोट्स तैयार रखी गई हैं। अब तक किसी बड़े जनहानि की खबर नहीं मिली है, लेकिन भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
TagsAndhra Pradeshमोन्थाकहरMonthahavocजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





