आंध्र प्रदेश

Andhra Pradesh: स्वर्णमुखी नदी में चार स्कूली बच्चे बहे, एक का शव बरामद

Sarita
25 Oct 2025 6:07 AM IST
Andhra Pradesh: स्वर्णमुखी नदी में चार स्कूली बच्चे बहे, एक का शव बरामद
x
Andhra Pradesh: स्वर्णमुखी नदी में चार स्कूली बच्चे शुक्रवार को बह गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बच्चे एक लड़के का जन्मदिन मनाने नदी पर गए थे। पुलिस उपाधीक्षक बी प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘एक बच्चा फिसलकर नदी में गिर गया और उसका भाई उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। इसके बाद दो अन्य बच्चे नदी में कूदे लेकिन चारों बच्चे नदी के पानी में बह गए।'' चार बच्चों में से दो एक ही परिवार के हैं।
प्रसाद ने बताया कि अब तक एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन बच्चे अब भी लापता हैं। पुलिस, अग्निशमन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम को शनिवार को तलाशी अभियान शुरू करने के लिए तैयार रखा गया है, क्योंकि रात के समय अभियान शुरू करना मुश्किल है।
Next Story