आंध्र प्रदेश

Andhra Pradesh: मंदिर में चल रही थी पूजा, तभी सुनाई दी फुफकारने की आवाज,मची अफरा तफरी

Sarita
6 April 2025 7:36 AM IST
Andhra Pradesh:  मंदिर में चल रही थी पूजा, तभी सुनाई दी फुफकारने की आवाज,मची अफरा तफरी
x
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मन्यम जिले के कुरुपम में धूलकेश्वर स्वामी मंदिर के पास खड़ी बाइक की सीट पर एक सांप लिपटा हुआ बैठा था, जिसे देखकर हर कोई डर गया. सांप मंदिर के पुजारी की बाइक पर बैठा था. दरअसल, मंदिर के अंदर पूजा चल रही थी. इसी बीच सांप के जोर-जोर से फुफकारने की आवाज सुनाई दी. पुजारी और बाकी लोग डर गए कि आखिर ये आवाज कहां से आ रही है. इसके बाद उन्होंने पूरे मंदिर में सांप को ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन सांप पूरे मंदिर में कहीं नहीं था. जब वो मंदिर से बाहर निकले तो उनकी नजर मंदिर के बाहर खड़ी एक बाइक पर गई, जो मंदिर के पुजारी की बाइक थी. तब पता चला कि बाइक से सांप के फुफकारने की आवाज आ रही थी, लेकिन बाइक पर भी वो दिखाई नहीं दे रही थी|
क्योंकि सांप सीट के नीचे बैठा था. लोगों की भीड़ जमा हो गई सांप सीट के नीचे कैसे और कब गया. अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जब पता चला कि बाइक पर सांप है तो बाइक के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी भीड़ में से एक व्यक्ति ने बाइक की सीट हटाई तो सांप उसके नीचे बैठा था। इसके बाद डंडे की मदद से सांप को बाइक से उतारा गया। इसके बाद उन्होंने सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए पास की झाड़ियों में छोड़ दिया।
पुजारी की बाइक पर बैठा सांप किंग कोबरा सांप था, जो करीब पांच फीट लंबा और डरावना और काले रंग का था। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुजारी की बाइक पर सांप बैठा नजर आ रहा है। इसके साथ ही बहादुरी दिखाते हुए सांप को घर से अलग कर जंगल में छोड़ने वालों की तारीफ हो रही है। स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, क्योंकि यह सांप उसी पुजारी की बाइक पर आया था जो रोजाना शिव मंदिर में सांप की पूजा करता है।
Next Story