लाइफ स्टाइल

व्रत के दौरान मीठे में ले सकते है सेब की रबड़ी का स्वाद

Kajal Dubey
3 Jun 2023 12:30 AM IST
व्रत के दौरान मीठे में ले सकते है सेब की रबड़ी का स्वाद
x
सावन का महीना जारी हैं जिसमें कई तरह के व्यंजन फलाहार के तौर पर बनाए जाते हैं। फलाहार में मीठे को भी शामिल किया जाता हैं ताकि शरीर को ऊर्जा प्राप्त हो। ऐसे में आज हम आपके लिए सेब की रबड़ी बनाने की आसान Recipe लेकर आए हैं। इसे व्रत में भी खाया जा सकता हैं और आमतौर पर मिठाई के रूप में भी परोसा जा सकता है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
- 750 मिलीलीटर फुल क्रीम मिल्क
- 1 कटा हुआ सेब
- 3 बड़ी चम्मच चीनी
- 1 मुट्ठीभर बारीक कटा हुआ बादाम
- 1 मुट्ठीभर बारीक कटा हुआ काजू
- 1 चुटकी भर हरी इलायची
बनाने की विधि
- सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक तरफ रख दें।
- एक पैन लें और पैन में दूध डालें और इसे उबलने दें। जब दूध आधा रह जाए तो आंच धीमी कर दें।
- जब दूध की मात्रा आधी रह जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें और 3-4 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें चीनी डालें और थोड़ी देर पकाएं।
- फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और कटे हुए बादाम-काजू डालकर कम से कम 1 मिनट तक पकने दें।
- अब आपकी एप्पल रबड़ी तैयार है। इसे गर्म या ठंडा रूप में सर्व कर सकते हैं।
Next Story