लाइफ स्टाइल

Yoga: बिना जिम जाए दूर हो जाएगी आपकी लटकती हुई तोंद, रोज करें ये योगासन

Sarita
14 April 2025 10:42 AM IST
Yoga:  बिना जिम जाए दूर हो जाएगी आपकी लटकती हुई तोंद, रोज करें ये योगासन
x
Yoga: वजन कम करना हो या फिर फैट लॉस करने की बात हो ये बहुत जरूरी है कि वर्कआउट या योगासन लगातार किया जाए. आप घर पर ही कुछ आसान से योगा पोज करके बैली फैट कम कर सकते हैं|
बैली फैट को कम करने के लिए पवनमुक्तासन को कम से कम रोजाना दो से तीन बार एक-एक मिनट के लिए करना चाहिए. इससे पेट में गैस की समस्या भी नहीं होती है. इस योगासन को करने के लिए आराम से लेट जाएं और फिर अपने घुटनों को मोड़ते हुए छाती तक लेकर आएं. हाथों से एक मिनट तक होल्ड करके इसी पोजीशन में रहें और इस तरह से दो से तीन बार दोहराएं|
बैली फैट घटाने के लिए सेतुबंधासन भी एक बढ़िया आसन है, जिसमें आपको आराम से लेट जाना है और पैर के तलवों को घुटने मोड़कर जमीन पर रख लेना है. हाथों को पीठ के पीछे रखकर शरीर को ऊपर की ओर उठाएं ताकि सेतु यानी पुल जैसा बना जाए. इस सिचुएशन में कम से कम 30 सेकंड तक रहें. इसी तरह से धीरे-धीरे आप इसकी टाइमिंग बढ़ाकर एक मिनट कर सकते हैं और इस योगासन को भी दो से तीन बार दोहराना है|
बैली फैट को करने के लिए नौकासन बेहतरीन पोज है. यह भले ही देखने में आसान लगे, लेकिन इससे आपके पेट पर काफी खिंचाव पड़ता है, जिससे फैट बर्न होता है. इससे ग्लूट्स और पिंडलियां भी मजबूत बनती हैं. इस योगसान में शरीर को नाव के आकार में लाना होता है. इस फोटो में देखकर आप आसन को दोहरा सकते हैं. इस आसन को आप आपको 20 से 30 सेकंड के लिए होल्ड करके रखना होता है|
उत्तानपादासन भी बैली फैट को कम करने के लिए अच्छा योगा पोज है. यह आसन देखने में नौकासन जैसा लगता है, लेकिन इसमें आपको शरीर को मोड़ना नहीं है. बल्कि सीधा रखकर पैरों को ऊपर उठाना है और फिर इसी अवस्था में शरीर को आधे मिनट तक होल्ड करके रखें|
अधोमुख श्वानासन जिससे बैली फैट तो कम होता ही है, इससे शरीर में लचीलापन भी आता है. इस योगासन को करने के लिए सीधे खड़े हो और सांस को छोड़ते हुए आगे की ओर आराम से झुके और अपने कूल्हों को ऊपर उठाते हुए शरीर को उल्टी नौका की तरह बनाएं. आप अपनी क्षमता के हिसाब से जितनी देर तक इस पोज में रह सकते हैं, बॉडी को होल्ड करके रखें और फिर वापस नॉर्मल पोज में आ जाएं|
Next Story