लाइफ स्टाइल

Yoga : ध्यान केंद्रित और फिट रहने के लिए इन 3 योग आसनों को आजमाएं

Sarita
4 Nov 2025 8:44 AM IST
Yoga : ध्यान केंद्रित और फिट रहने के लिए इन 3 योग आसनों को आजमाएं
x
Yoga :मेडिटेशन करने वाले इसे लगातार अपना नहीं पाते और बीच में ही मेडिटेशन करना छोड़ देते हैं। इसकी एक वजह होती है, ध्यान केंद्रित न कर पाना। मेडिटेशन ध्यान केंद्रित करने से जुड़ी एक क्रिया है, जो अक्सर लोगों को कठिन लगती है। हालांकि मेडिटेशन करने के फायदे बहुत हैं। शरीर के साथ ही मन और मस्तिष्क को शांत रखने, स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन लाभकारी होता है।एक सर्वे के मुताबिक नींद न आने से कई गंभीर समस्याएं हो जाती हैं, जो मेडिटेशन करने मात्र से ठीक हो सकती हैं। खुशी और शांति और विकास के लिए भी मेडिटेशन बेहतरीन उपचार है। हालांकि अगर आप मेडिटेशन करते समय ध्यान नहीं लगा पाते तो कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं। जानिए मेडिटेशन करते समय ध्यान लगाने के तरीके और मेडिटेशन के फायदें।
मेडिटेशन करने के फायदे:
अवाद में फायदा
संयमित हार्ट बीट
ओवरथिंकिंग में कमी
एंक्क्जाइटी में सुधार
कौन कर सकता है मेडिटेशन?
विशेषज्ञों के मुताबिक, मेडिटेशन दो साल की उम्र के बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी लोग कर सकते हैं। छोटे बच्चों को भी मेडिटेशन करना सिखाना चाहिए।
मेडिटेशन करते समय फोकस कैसे करें:
- अक्सर लोग मेडिटेशन सुबह के समय करते हैं। उन्हें लगता है कि ध्यान लगाने के लिए यह समय उपयुक्त है। लेकिन सुबह बहुत सारे कामकाज होते हैं। ऐसे में मन शांत करके मेडिटेशन करना मुश्किल होता है। जल्दबाजी में मेडिटेशन न करें, बल्कि खाली और सुकून के समय में मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके अलावा मेडिटेशन का कोई निश्चित समय नहीं होता। आप कभी भी ध्यान लगा सकते हैं।
-मेडिटेशन करते समय ध्यान लगाएं तो पूरे दिन की एक एक बात को याद करें। सोने से पहले तक की सभी गलतियों और अच्छाइयों को दोबारा याद करें और इस पर चिंतन करें। इस तरह मेडिटेशन को ‘प्रति प्रश्न साधना’ कहते हैं।
-मेडिटेशन करते समय फोकस करने का एक तरीका है कि आप भगवान का नाम लें। ऊँ शब्द का उच्चारण बार बार करें। भगवान के नाम का जाप करने से आप मेडिटेशन में लीन हो सकते हैं। ऐसा आप रात में सोने से पहले पांच से दस मिनट तक रोजाना कर सकते हैं।
-महिलाएं जो बिंदी अपने माथे पर लगाती हैं, उसी पर ध्यान केंद्रित करते हुए फोकस करें। रोजाना पांच मिनट के लिए अपना ध्यान बिंदी पर लगाते हुए सांस को धीरे धीरे छोड़ें।
-मेडिटेशन का एक तरीका सांस पर ध्यान लगाना है। मन में कई सारे विचार आते हैं। ऐसे में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। लेकिन नियम से मेडिटेशन करते समय सांसों पर ध्यान लगाने से विचार परेशान नहीं करेंगे। मेडिटेशन की शुरुआत पांच मिनट से करें।
Next Story