लाइफ स्टाइल

Yoga : सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान? ये योगासन करेंगे कमाल

Sarita
18 Nov 2025 12:25 PM IST
Yoga : सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान? ये योगासन करेंगे कमाल
x
Yoga : सर्दियां अपनी ठंडक के साथ कई समस्याएं भी लाती हैं, जिनमें ड्राई स्किन सबसे आम है। जब ठंडी हवा शरीर की नमी खींच लेती है, तब मॉइस्चराइज़र भी कई बार असहाय दिखते हैं। ऐसे मौसम में योग सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि त्वचा को भी भीतर से पोषण देता है। योगासन रक्त संचार बढ़ाते हैं, तनाव कम करते हैं और त्वचा में प्राकृतिक ग्लो लौटाते हैं। सर्दियों में ठंडी हवा के कारण रूखी और बेजान त्वचा में निखार और नमी लाने के लिए कौन से योगासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। योगाभ्यास के साथ गुनगुना पानी अधिक पिएं। बादाम, अखरोट और देसी घी का सेवन बढ़ाएं। हाइड्रेटिंग फेस ऑयल या क्रीम दिन में दो-तीन बार लगाएं और सोते समय नेचुरल ओइलिंग जरूर करें।
भुजंगासन:
यह आसन स्किन में नेचुरल ग्लो देता है। भुजंगासन के अभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्किन पर ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है। लगातार अभ्यास करने से चेहरा कम रूखा दिखता है और नेचुरल चमक आती है।
धनुरासन:
धनुरासन शरीर की अंदरूनी नमी को संतुलित करता है। यह आसन शरीर के मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाता है। जब पाचन सुधरता है, तो त्वचा पर सूखापन और पपड़ी जैसी समस्या घटती है।
सूर्य नमस्कार:
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर और पूरी स्किन का समाधान है। सूर्य नमस्कार एक ऐसा अनुशासन है जो पूरे शरीर को एनर्जी देता है। यह हार्मोनल बैलेंस सुधारता है और त्वचा को भीतर से हाइड्रेटेड रखता है।
शवासन:
यह आसन तनाव कम करके त्वचा में निखार लाता है। दरअसल ड्राई स्किन का एक बड़ा कारण तनाव भी है। शवासन मन को स्थिर करता है, जिससे स्किन की प्राकृतिक हीलिंग प्रक्रिया तेज होती है।
प्राणायाम:
श्वास संबंधी इस आसन को करने से शरीर के भीत हवा जाती है और खूबसूरती बाहर आती है। अनुलोम-विलोम, कपालभाती और भ्रामरी जैसे प्राणायाम शरीर को ऑक्सीजन से भर देते हैं। इससे फेस पर टाइटनेस और ड्राई पैच कम होते हैं।
Next Story