लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: माइग्रेन और सिरदर्द को कम करने के लिए योग

Sarita
8 Sept 2025 11:24 AM IST
Yoga Tips:  माइग्रेन और  सिरदर्द को कम करने के लिए योग
x

Yoga Tips:माइग्रेन से न केवल सिरदर्द हो सकता है, बल्कि मतली, धुंधली दृष्टि, गंध, रोशनी या आवाज़ के प्रति अतिसंवेदनशीलता भी हो सकती है। यह समस्या तनाव, हार्मोनल परिवर्तन, नींद की कमी, निर्जलीकरण और तेज रोशनी या गंध के कारण हो सकती है। माइग्रेन किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन अक्सर यह 18-44 वर्ष की आयु के लोगों को अधिक प्रभावित करता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को माइग्रेन होने की संभावना अधिक होती है। माइग्रेन की समस्या कुछ घंटों तक रह सकती है जिसका असर आपके दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। ऐसी कई दवाएं हैं जो माइग्रेन के तेज दर्द से राहत दिला सकती हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस समस्या को ठीक करने के लिए दवाओं की तुलना में वैकल्पिक उपाय अधिक फायदेमंद हो सकते हैं।

दैनिक दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके माइग्रेन से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं कि माइग्रेन की समस्या वाले लोगों के लिए कौन से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं|
पद्मासन:
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो रोजाना पद्मासन योग का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। मस्तिष्क को शांत बनाए रखने के साथ जागरूकता और ध्यान को बढ़ाने में पद्मासन योग का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। पद्मासन योग का अभ्यास मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है।
बालासन :
बालासन तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाला आसन है। माइग्रेन के दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में बालासन को काफी लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, चाइल्ड पोज मुद्रा आपके मन को शांत करके चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है, जिससे माइग्रेन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द में काफी लाभ मिल सकता है।
माइग्रेन की समस्या को कम करने में पश्चिमोत्तानासन योगकाफी लाभकारी हो सकता है। तनाव से राहत और मस्तिष्क को शांत करने में इस योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद होता है। सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली समस्याओं को कम करने के लिए पश्चिमोत्तानासन योग का नियमित अभ्यास करें।
Next Story