लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करता है योग, नियमित अभ्यास की बनाएं आदत

Sarita
28 July 2025 12:09 PM IST
Yoga Tips: इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करता है योग, नियमित अभ्यास की बनाएं आदत
x
Yoga Tips: हृदय रोग दुनिया भर में मौत का सबसे बड़ा कारण माने जाते हैं, योगासन इस समस्या के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं। योग का अभ्यास हृदय रोग का कारण बनने वाले उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है, जिससे हृदय गति को कम करने में मदद मिल सकती है। योग करने वाले लोगों को दूसरों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं कि अपनी दिनचर्या में किन योगासनों को शामिल करने से आप हृदय रोगों से सुरक्षित रह सकते हैं|
क्या कहते हैं अध्ययन:
अध्ययन से पता चला है कि पौधों पर आधारित भोजन, व्यायाम या योग के अभ्यास की आदत धमनियों में रुकावट के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। धमनियों में रुकावट के कारण दिल का दौरा पड़ने का जोखिम अधिक देखा गया है। नियमित योगाभ्यास की आदत, हृदय के कार्यों को आसान बनाने में मदद करने के साथ रक्त को पंप करने और धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी सहायक है।
प्राणायाम सबसे फायदेमंद:
रोजाना प्राणायाम की आदत बनाने वाले लोगों में शारीरिक और मानसिक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी कम होता है। प्राणायाम, विशेषकर कपालभाति का अभ्यास करने वाले लोगों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या का जोखिम कम होता है। यह अभ्यास दिमाग को शांत रखने के साथ थायरॉइड को दूर करने में भी आपके लिए विशेष लाभकारी है। कपालभाति के अभ्यास की आदत हृदय के साथ फेफड़ों की समस्या को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकती है।
इन योगासनों से भी मिलता है आराम:
योग विशेषज्ञ कहते हैं, त्रिकोणासन, अर्धमुख शवासन, मार्जरी आसन, भुजंगासन और वृक्षासन जैसे योग का अभ्यास करने वाले लोगों में हृदय रोग और धमनियों से संबंधित विकारों का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में कम पाया गया है। संपूर्ण शरीर के कार्यों को बेहतर बनाए रखने के साथ जीवन की गुणवत्ता और प्रत्याशा को बढ़ावा देने के लिए भी नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
Next Story