लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: महिलाएं रोजाना करें ये योगासन, रहेंगी फिट

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 9:14 AM IST
Yoga Tips:  महिलाएं रोजाना करें ये योगासन, रहेंगी फिट
x
Yoga Tips: कई महिलाओं में कमर दर्द, हाथ पैरों में दर्द और हड्डियों में कमजोरी की समस्या आमतौर पर बनी रहती है। ऐसे में यहां महिलाओं के लिए कुछ योगासन बताए गए हैं।
वृक्षासन Vrikshasana - वृक्षासन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस योगासन को करने से शरीर में संतुलन बनाने में मदद मिलती है। यह आसन आपके पैरों को मजबूत बनाता है। इस आसन को करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
बद्धकोणासन Baddhakonasana -
बद्धकोणासन रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। यह आसन थकान और तनाव को कम करता है। यह आसन आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
परिव्रत सुखासन Parivrtta Sukhasana - परिव्रत सुखासन को करने से कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन से आप शरीर को और भी लचीला बना सकते हैं। इस आसन से आप रीढ़ और कंधों में लचीलापन भी बढ़ा सकते हैं।
Next Story