लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये आसान योगासन

Sarita
22 Aug 2025 12:52 PM IST
Yoga Tips: कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये  आसान योगासन
x
Yoga Tips: अगर आप भी लोअर बैक पेन या कमर दर्द से परेशान हैं, तो दवाइयों से ज्यादा असरकारी योगासन हो सकते हैं। ये न केवल दर्द से राहत देते हैं, बल्कि रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाते हैं और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। यहां जानिए ऐसे योगासन, जो खासकर 30 की उम्र के बाद होने वाले कमर दर्द को ठीक करने में मददगार हैं।
भुजंगासन:
यह आसन पीठ और कमर की मांसपेशियों को मजबूती देता है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है।
मार्जरी आसन :
मार्जरी आसन कमर और रीढ़ को आराम पहुंचाता है। यह आसन झुके हुए पॉश्चर को सुधारता है और तनाव व थकान दूर करने में मदद करता है।
बालासन :
जिन लोगों को कमर दर्द की समस्या है, वह बालासन का अभ्यास करें। यह आसन कमर दर्द और थकान से तुरंत राहत दिलाता है। पीठ और कूल्हों की मांसपेशियों को आराम देता है और मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
सेतुबंधानस कमर और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। पेल्विक और थाई मसल्स को भी सक्रिय करता है। साथ ही लोअर बैक पेन में बेहद कारगर है।
Next Story