- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: वजन कम करने...

x
Yoga Tips:व्यायाम जैसे साइकिलिंग, पैदल चलने या दौड़ने आदि शारीरिक सक्रियताओं से कैलोरी जल्दी बर्न हो सकती है। कैलोरी कम होने से वजन और शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी घटती है। लेकिन क्या योग करने से भी कैलोरी बर्न की जा सकती है, अगर हां तो कौन सा योग कितनी कैलोरी एक बार में घटा सकते हैं, ये जानना चाहिए।
हां, योग करने से कैलोरी घटाई जा सकती है। हालांकि यह अन्य व्यायामों जितना नहीं हो सकता। योग कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ शरीर को लचीला और मजबूत बनाने में मदद करता है। आमतौर पर योग से प्रति घंटे 180 से 600 कैलोरी बर्न हो सकती है। इस लेख में कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके अभ्यास से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है।
सूर्य नमस्कार
तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास लाभकारी है। सूर्य नमस्कार 12 आसन का सेट है, जिसे करने के लिए एक मिनट का समय लगता है। इतने समय में 13 से 14 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। अभ्यास करने वाले पर निर्भर है कि वह कितनी तेजी से 1 सेट को पूरा कर पाता है।
धनुरासन
धनुरासन के अभ्यास से पूरी पीठ को खिंचाव मिलता है और कमर में लचीलापन बढ़ता है व कमर मजबूत होती है। सही ढंग से हलासन के एक मिनट तक अभ्यास से 3-4 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जितनी देर अभ्यास करेंगे, उतनी कैलोरी बर्न कर पाएंगे। इस आसन को करने से लिए पेट के बल लेट कर दोनों पैरों को मोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं। दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़कर सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की ओर खींचें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
हलासन के अभ्यास से हर मिनट 2 से 3 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जितना ज्यादा वक्त आप हलासन करेंगे, कैलोरी उतनी ही ज्यादा बर्न होगी। इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर हाथों को शरीर से सटा लें और हथेलियों को जमीन की तरफ रखें। अब दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाते हुए दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाए रखें। पैरों पर अपने सिर के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में कुछ देर रहें।
TagsYogaवजनकमयोगासनYogaweightlossyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





