- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips : पेट की सभी...

x
Yoga Tips : स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी माना जाता है। पाचन से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण तक, कई अंगों की भूमिका होती है जिन्हें योग के ज़रिए स्वस्थ रखा जा सकता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि पेट की गंभीर बीमारियों को कम करने में भी कई तरह के आसन आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि पेट की समस्याओं को दूर रखने में कौन से आसन फायदेमंद हो सकते हैं?
मार्जरी आसन से मिलता है लाभ
पेट की कई तरह की दिक्कतों, पेट के अंगों की मालिश और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मार्जरी आसन जिसे कैट काऊ पोज कहा जाता है, इससे काफी लाभ हो सकता है। यह योग मुद्रा आंतों को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित समस्याओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। मार्जरी आसन का अभ्यास करना आपको पेट फूला महसूस होने में लाभ दिला सकता है। इस योग को पेट के साथ पीठ और रीढ़ की कई समस्याओं में भी कारगर पाया गया है।
ब्रिज पोज काफी मददगार:
ब्रिज पोज जिसे सेतुबंधासन योग के रूप में जाना जाता है यह पीठ और कमर की समस्याओं के साथ पेट को ठीक रखने और पाचन को बेहतर बनाने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। पीठ के बल लेटकर और अपने घुटनों को मोड़कर पेट को ऊपर की ओर ले जाने में कई अंगों की मालिश होती है जिससे पाचन की गंभीर दिक्कतों को कम किया जा सकता है। सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत कमर और पीठ में दर्द की समस्याओं से परेशान लोगों को भी आराम दिला सकती है।
पवनमुक्तासन योग, जिस तरह नाम से ही स्पष्ट है यह योगासन पेट से अतिरिक्त गैस की समस्या को कम करने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस योग के नियमित अभ्यास की आदत पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। जिन लोगों को अक्सर पाचन या कब्ज की समस्या रहती है उन्हें नियमित रूप से इस योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। पीठ को मजबूत करने और जोड़ों में रक्त संचार को बढ़ाने में भी इसके लाभ देखे गए हैं।
TagsYogaपेटसमस्याओंयोगलाभदायकYogastomachproblemsyogabeneficial जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





