- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: आंखों के...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: आंखों के दर्द को कम करने और दृष्टि में सुधार के लिए सुबह करें इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
11 April 2025 12:59 PM IST

x
Yoga Tips: स्क्रीन पर लगातार समय बिताने से आंखों में तनाव, सूखापन और कमजोर दृष्टि की भी समस्या हो सकती है। इस समस्याओं से बचने और नजर तेज बनाए रखने के लिए आंखों को आराम देना जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग इसमें भी मदद कर सकता है?
कुछ योगासन और आंखों के सरल व्यायाम नेत्र की मांशपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। योग से फोकस बेहतर हो सकता है और आंखों के आसपास रक्त संचार को भी बढ़ावा मिलता है। यहां कुछ ऐसे ही प्रभावी योगासनों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, जो आंखों के तनाव कम कम करने और दृष्टि को बेहत बनाने में मदद कर सकते हैं।
पलकें झपकाना
पलकें झपकाना एक सरल लेकिन शक्तिशाली व्यायाम है जो आंखों को नम रखता है और तनाव को कम करता है। ये व्यायाम उन लोगों के लिए खासकर अच्छा है जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं। इसके अभ्यास के लिए आराम से बैठ जाएं और हर 3-4 सेकंड में अपनी आंखें झपकाएं। इसे एक मिनट तक जारी रखें। फिर 30 सेंकड के लिए आंखें बंद करें और आराम करें।
इसे चक्र क्रिया कहा जाता है। आंखों के घुमाव के इस व्यायाम से आंखों की गति नियंत्रण और लचीलापन बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे तनाव कम हो सकता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे बैठकर ऊपर देखें, फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों को दक्षिणावर्त घुमाएं। कुछ चक्कर लगाने के बाद, उन्हें वामावर्त घुमाएं। इसे लगभग एक मिनट तक करें।
भ्रामरी प्राणायाम
यह श्वास व्यायाम तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है। इसके अभ्यास के लिए आरादायक स्थिति में बैठें। अपनी आंखें बंद करके गहरी सांस लें। सांस छोड़ते समय मधुमक्खी की तरह गुनगुनाहट की आवाज़ करें। इसे 5-7 बार दोहराएं।
TagsYogaआंखोंयोगासनों YogaEyesYogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





