- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: सिर्फ तीन...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: सिर्फ तीन योग आसन और 30 दिन, वजन घटेगा और असर दिखेगा
Sarita
30 Aug 2025 10:27 AM IST

x
Yoga Tips: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। जिम जाने या डाइट प्लान फॉलो करने के बावजूद बहुत से लोग थकान और निराशा महसूस करते हैं। लेकिन योग एक ऐसा उपाय है जो शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। खास बात यह है कि हर किसी के लिए योग संभव है और इसमें किसी महंगे उपकरण की ज़रूरत नहीं पड़ती। अगर आप सच में वजन घटाने की चाह रखते हैं, तो सिर्फ तीन खास योगासन आपके लिए चमत्कारी साबित हो सकते हैं। बस एक महीने का चैलेंज लेकर इन्हें नियमित रूप से करें और बदलाव खुद महसूस करें।
सूर्य नमस्कार:
यह सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम है। सूर्य नमस्कार वजन घटाने के लिए सबसे असरदार आसन है। इसमें 12 मुद्राएं शामिल होती हैं जो पूरे शरीर को स्ट्रेच और टोन करती हैं। इसे रोज़ 10–12 राउंड करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। यह न सिर्फ वजन कम करता है बल्कि शरीर में लचीलापन और ऊर्जा भी बढ़ाता है।
त्रिकोणासन :
इस आसन को चर्बी गलाने वाला आसन कह सकते हैं, क्योंकि त्रिकोणासन पेट और कमर की चर्बी घटाने में बेहद कारगर है। जब आप इस आसन को करते हैं, तो शरीर के दोनों ओर स्ट्रेचिंग होती है जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह आसन जांघों और हिप्स को टोन करता है और बैली फैट कम करने में मदद करता है। रोज़ाना 3–5 मिनट त्रिकोणासन करने से शरीर का शेप बेहतर दिखने लगता है।
भुजंगासन:
भुजंगासन को कोबरा पोज़ भी कहा जाता है। यह पेट के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए बेस्ट आसन है। इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पाचन सुधरता है और कमर पतली दिखने लगती है। इसे करने से छाती चौड़ी होती है और फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है।
क्या एक महीने में घटा सकते हैं वजन?
अगर आप वजन घटाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तो इन तीनों योगासनों को रोज सुबह खाली पेट करें। शुरुआत में 15 से 20 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय 40 मिनट तक बढ़ाएं। हफ्ते में कम से कम 5 दिन अभ्यास जरूरी है। साथ ही, संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं। एक महीने बाद आप देखेंगे कि न केवल वजन कम होगा, बल्कि शरीर ऊर्जावान और एक्टिव महसूस करेगा।
TagsYogaयोग आसनवजनघटेगाYoga asanasweight will reduceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





