लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: पेट संबंधी समस्याओं से अक्सर रहते हैं परेशान तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Sarita
4 Oct 2025 12:56 PM IST
Yoga Tips: पेट संबंधी समस्याओं से अक्सर रहते हैं परेशान तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास
x
Yoga Tips: पेट में होने वाली समस्याओं के कारण पेट फूलने लगता है, कब्ज और अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि सामान्य तौर पर कुछ दवाओं के सेवन से इन समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर अक्सर ही पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़े तो नियमित योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण को कम करने और स्वास्थ्य लाभ के लिए योग फायदेमंद है। योगासनों के अभ्यास से पेट के अंगों को बेहतर बनाने, मालिश, पाचन स्वास्थ्य बेहतर रखने और अपच व कब्ज जैसे जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। अगली स्लाइड्स में जानिए पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए किन आसनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।
मार्जरी आसन:
पेट संबंधी कई तरह की समस्याओं, पेट के अंगों की मालिश और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए मार्जरी आसन का अभ्यास असरदार है। इस आसन को कैट काऊ पोज भी कहते हैं। यह योग आंतों को स्वस्थ रखने और पेट फूलने की शिकायत से छुटकारा दिलाने में भी लाभकारी है। पेट, पीठ व रीढ़ की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी मार्जरी आसन करना चाहिए।
सेतुबंधासन का अभ्यास:
सेतुबंधासन को ब्रिज पोज कहते हैं। इस आसन से पीठ व कमर की समस्याओं के साथ ही पेट के स्वास्थ्य और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इस आसन के अभ्यास से कमर और पीठ में दर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़कर पेट को हवा में ऊपर की ओर ले जाया जाता है। इस पोजीशन से पेट के कई अंगों की मालिश होती है और पाचन की गंभीर दिक्कतें कम की जा सकती हैं।
पवनमुक्तासन से लाभ:
पवनमुक्तासन योग का अभ्यास पेट की अतिरिक्त गैस की समस्या को कम करने में सहायक है। इस योग के नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और पेट की चर्बी कम की जा सकती है। अक्सर पाचन या कब्ज की समस्या रहती है तो इस योग का अभ्यास फायदेमंद है। पीठ को मजबूत और जोड़ों में रक्त संचार को बढ़ाने के लिए भी पवनमुक्तासन का अभ्यास कर सकते हैं।
Next Story