- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: अगर दिनभर...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: अगर दिनभर गैस और डकार से रहते हैं परेशान, तो करें इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
28 May 2025 11:26 AM IST

x
Yoga Tips: पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, डकार और अपच आजकल बहुत आम हो गई हैं। अगर आप दिनभर पेट में भारीपन, गैस बनने और डकार आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो योग आपकी मदद कर सकता है। कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं। इस आसन से गैस की समस्या को जड़ से खत्म करने में सहायक होते हैं। नियमित अभ्यास से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी।
गैस और डकार दूर करने वाले 5 प्रभावी योगासन :
पवनमुक्तासन:
यह आसन गैस दूर करने का रामबाण उपाय है। इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को मोड़ें और घुटनों को छाती की ओर लाएं। फिर हाथों से घुटनों को पकड़ें और सिर को उठाकर घुटनों से लगाएं। 15-20 सेकंड इसी स्थिति में रुकते हुए सामान्य रूप से सांस लें। धीरे-धीरे पुरानी स्थिति में वापस आएं। इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।
पवनमुक्तासन का अभ्यास पेट में फंसी हुई गैस को बाहर निकालता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और एसिडिटी और अपच में राहत देता है।
वज्रासन:
इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं और हाथों को घुटनों पर रखें। कमर और सिर को सीधा रखें। गहरी सांस लें और 5-10 मिनट तक इसी मुद्रा में बैठें।
इस आसन के अभ्यास से पाचन तेज होता है और गैस बनने से रोकता है। कब्ज और एसिडिटी की समस्या को कम करता है। खाना खाने के बाद 5-10 मिनट वज्रासन करने से पेट हल्का महसूस होता है।
पेट की गैस और डकार की समस्या से राहत पाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास करें। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और सिर को ऊपर रखें।15-20 सेकंड तक इसी स्थिति में रहते हुए धीरे-धीरे वापस आएं। 3-5 बार दोहराएं।
भुजंगासन के अभ्यास से पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। एसिडिटी और डकार की समस्या कम हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
Next Story





