- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: 18 से 65...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: 18 से 65 साल की उम्र के लोगों को कितने मिनट करना चाहिए व्यायाम और योगाभ्यास
Sarita
25 Jan 2026 11:07 AM IST

x
Yoga Tips: योग के बढ़ते चलन के कारण लोगों को योगाभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में तो पता है लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि अधिक योग करने से अधिक लाभ होगा। किसी भी चीज की जरूरत से ज्यादा कमी और अधिक होना नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र के मुताबिक रोजाना एक निश्चित अवधि की योगाभ्यास ही स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आयु और आपकी शारीरिक स्थिति के मुताबिक आपको कितनी देर योगासन करना है। अगली स्लाइड में जानिए कितनी देर करें योग।
प्रतिदिन कितनी देर करें योग?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना 30 मिनट का योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आदर्श माना जाता है। आमतौर पर योग के अभ्यास के प्रकार और फोकस के आधार पर योग मुद्रा निर्भर करती है। कई अलग अलग तरह के योग हैं, जिनके प्रकार के आधार पर योगाभ्यास की अवधि निर्धारित होती है। लेकिन सांस और शारीरिक योगासनों के लिए लगभग 30 मिनट पर्याप्त होता है।
18 से 65 वर्ष के लोग कितनी देर करें व्यायाम:
बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें जिम में अधिक वर्कआउट करने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यायाम शरीर को स्वस्थ बनाने का एक जरिया है लेकिन सही अवधि तक व्यायाम करना ही लाभकारी होता है। उम्र के मुताबिक वर्कआउट या एक्सरसाइज का समय तय होता है।18 से 65 साल की उम्र के लोगों को हफ्तेभर में 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इस आयु वर्ग के लोग फुर्ती वाले व्यायाम हर हफ्ते कम से कम 75 मिनट करें।
65 से अधिक उम्र के लोगों के लिए व्यायाम का समय:
अगर आप 65 साल से अधिक आयु के हैं तो आप योग या डांस को अपनी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें। हफ्ते में तीन दिन ही आपको वर्कआउट करना चाहिए। विशेषज्ञ से सलाह के बाद ही अधिक थकान वाली एक्सरसाइज करें।
बच्चों के लिए व्यायाम की कुल अवधि:
5 से 17 साल तक के बच्चों और किशोरों को कम से कम 60 मिनट रोजाना व्यायाम करना चाहिए। किशोर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। वर्कआउट में दौड़, कूद आदि को भी शामिल कर सकते हैं।
TagsYogaव्यायामयोगाभ्यास YogaExerciseYoga practice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





