- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: बारिश के...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: बारिश के मौसम में नहीं झड़ेंगे बाल, आज से ही शुरू कर दें ये योगासन
Sarita
25 May 2025 9:41 AM IST

x
Yoga Tips: मानसून में अक्सर बाल गीले रहते हैं और सही देखभाल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे गीले बालों को बार-बार ब्रश करने या खींचने से वह टूट सकते हैं। पोषण की कमी, तनाव, फंगल इंफेक्शन के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने और मजबूती व अच्छी ग्रोथ के लिए बालों की सही देखभाल के साथ ही योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करें। कई योग हेयर फॉल को रोकने में असरदार हैं।
उत्तानासन:
इस आसन में, आपको अपने पैरों को सीधा रखकर आगे की ओर झुकना होता है। यह आसन सिर्फ बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद नहीं करता है, बल्कि पीठ और पेट के मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
वज्रासन:
इस सरल योग से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। पेट संबंधित परेशानियों को कम करता है, जो पतले और झड़ते बालों का मुख्य कारण है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को जमीन पर टिकाकर बैठ जाएं। पल्म्स को ऊपरी जांघों पर रखें। ध्यान की मुद्रा में 5-10 मिनट बैठें।
यह आसन तनाव को कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिससे बालों के झड़ने को भी कम किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की मुद्रा में बैठा जाता है और हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए गहरी सांस लेनी होती है।
TagsYogaबारिशबालयोगासनYogaRainHairYogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





