लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: चिंता से मुक्ति पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन

Sarita
24 April 2025 8:53 AM IST
Yoga Tips: तनाव के कुछ सामान्य लक्षण हैं, जिस में सिरदर्द, पेट दर्द, थकान, नींद की समस्या आम बात है। वहीं चिंता, डर, गुस्सा और अवसाद इसका भावनात्मक लक्षण है। तनावग्रस्त व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी होती है और उसमें काम करने की इच्छा नहीं होती। तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग और ध्यान असरदार प्राकृतिक उपाय हैं। योग से मानसिक थकान दूर होती है, अनिद्रा की शिकायत कम हो सकती है और मन शांत रहता है। आइए जानते हैं चिंता को कम करने वाले प्रभावी योग।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर संतुलित रहता है। ये आसन तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अभ्यास के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में खिंचाव आता है, जिससे तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है। यह ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अपने हाथों को कंधे के स्तर तक फैलाएं और श्वास लेते हुए दाहिनी ओर झुकें। दाहिने हाथ से दाहिने पैर को छूने की कोशिश करें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर उठाएं।
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी प्राणायाम के दौरान निकलने वाली हम्म की आवाज मस्तिष्क को गहराई से शांत करती है, जिससे चिंता, गुस्सा और बेचैनी से आराम मिलता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आराम से बैठकर आंखें बंद कर लें। अब तर्जनी उंगलियों को दोनों कानों पर रखें। मुंह बंद रखते हुए नाक से सांस लें और छोड़ें। इस दौरान ऊँ का उच्चारण भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं।
इस आसन का अभ्यास शरीर को आराम देता है और तनाव को कम करता है। इसके अभ्यास के लिए वज्रासन की स्थिति में बैठकर माथे को जमीन पर लगा लें। दोनों हाथों को जमीन पर रखकर जांघों से छाती पर दबाव डालें। इस अवस्था में कुछ देर रुकें। इस आसन से दिमाग और मन शांत रहता है। नींद अच्छी आती है और तनाव कम हो सकता है।
Next Story