- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: पेट की...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये पांच योगासन
Sarita
31 May 2025 8:12 AM IST

x
Yoga Tips: अगर आपको मोटापा घटाना हो या पेट की चर्बी कम करनी है तो कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत बना लें। यहां आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए प्रभावी योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके नियमित अभ्यास से एक महीने में ही असर दिख सकता है, निकली हुई तोंद कम होकर शरीर की अतिरिक्त चर्बी घट सकती है।
भुजंगासन:
पेट की चर्बी कम करने और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में भुजंगासन का अभ्यास मदद करता है। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। अब श्वास लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। कुछ पल इसी स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आ जाएं। इस क्रिया को पांच से सात बार दोहराएं।
नौकासन:
बोट पोज जिसे नौकासन भी कहते हैं के अभ्यास से पेट और कमर की चर्बी को कम किया जा सकता है। इस आसन के अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे लेटकर हाथों को शरीर के बगल में रखें। फिर सांस लेते हुए पैरों और शरीर के ऊपरी हिस्से को एक साथ ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखें और इस स्थिति में 10-15 सेकेंड रुकें। फिर धीरे-धीरे वापस पुरानी स्थिति में आ जाएं। इस आसन को पांच से सात बार दोहराएं।
कपालभाति प्राणायाम:
कपालभाति प्राणायाम शक्तिशाली श्वास व्यायाम है जो पेट की चर्बी कम करने में सहायक है। इस आसन के अभ्यास के लिए पद्मासन में बैठें और अपनी कमर सीधी रखें। गहरी सांस लेते हुए तेजी से पेट को अंदर करें और सांस को छोड़ें। लगातार दो से तीन मिनट तक इस आसन को दोहराएं।
धनुरासन:
धनुरासन के अभ्यास से पेट के साथ ही पीठ की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं और चर्बी घटती है। इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को मोड़ें और हाथ से टखनों को पकड़ें। अब सांस लेते हुए पैरों और छाती को ऊपर उठाएं। 10-15 सेकंड इस स्थिति में रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं। इस आसन को भी 5-6 बार दोहराएं।
उत्कटासन :
उत्कटासन का अभ्यास पेट, जांघों और पीठ के लिए बहुत प्रभावी होता है। इसके अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर अपने हाथों को आगे की ओर फैलाएं। घुटनों को मोड़कर बैठने की मुद्रा बनाएं, जैसे किसी कुर्सी पर बैठे हों। 20-30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सीधे खड़े हो जाएं।
TagsYogaपेट चर्बीकमयोगासन Yogabelly fatreduceyogasanas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





