लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: पीठ की चर्बी घटाने का देसी तरीका, पोश्चर में भी होगा सुधार

Sarita
15 Dec 2025 8:30 AM IST
Yoga Tips: पीठ की चर्बी घटाने का देसी तरीका, पोश्चर में भी होगा सुधार
x
Yoga Tips: दवाइयों और मशीनों से इसका समाधान संभव नहीं है बल्कि पारंपरिक और प्राकृतिक तरीके से पीठ की चर्बी को घटाया जा सकता है। हालांकि जल्दी असर देखने के लिए योग के साथ देर रात खाने पर नियंत्रण, मीठा और जंक से दूरी भी बनाएं। योग सुबह खाली पेट करें, सांसों पर ध्यान रखें और धैर्य बनाए रखें। योग तुरंत चमत्कार नहीं करता, लेकिन जो करता है, वह स्थायी करता है।
योग केवल वजन घटाने का उपाय नहीं, यह शरीर को सही आकार देने की कला है। नियमित अभ्यास से पीठ की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, फैट बर्न होता है और पोश्चर सुधरता है। आइए जानें वे प्रभावी योगासन, जो पीठ की चर्बी को पिघलाकर शरीर को सुडौल बनाते हैं।
भुजंगासन :
यह आसन रीढ़ को लचीला बनाता है और पीठ के निचले हिस्से में जमी चर्बी पर सीधा असर डालता है। इसका अभ्यास पीठ की चर्बी कम करने में सहायक है। रीढ़ को मजबूत बनाने के साथ ही बैठने की गलत आदतें सुधरती हैं। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटें, हथेलियां कंधों के नीचे रखें और सांस लेते हुए छाती ऊपर उठाएं।
धनुरासन :
यह आसन पीठ, कमर और पेट तीनों पर एक साथ काम करता है। इसके अभ्यास से पीठ और कमर की चर्बी घटती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर को टोंड लुक मिलता है। धनुरासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, अपने घुटनों को मोड़ें और एड़ियों को पकड़ें। अपनी छाती और जांघों को फर्श से ऊपर उठाएं और पीठ को आर्क करें। इस स्थिति में 15-30 सेकंड तक रुकें और फिर दोहराएं।
सेतुबंधासन :
यह आसन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ज्यादा कठिन योग नहीं कर सकते। इससे ऊपरी और निचली पीठ की चर्बी कम होती है। कमर दर्द में राहत और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़कर पैरों को हिप्स के पास लाएं। श्वास लेते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं। 30 सेकंड तक रुकें और धीरे-धीरे नीचे आएं।
मर्कटासन ;
रीढ़ को मरोड़ने वाला यह आसन जमी हुई चर्बी को ढीला करता है। इससे साइड बैक फैट पर असर होता है। पाचन में सुधार और कमर पतली दिखती हैं। इसका अभ्यास आप दफ्तर में भी कुर्सी पर बैठे बैठे कर सकते हैं। अभ्यास के लिए कुर्सी पर बैठकर पीठ सीधी रखें और दाईं ओर कमर से घुमाते हुए कुर्सी के हैंडल को पकड़ें। कुछ सेकंड रुककर सामान्य स्थिति में लौटें और फिर यही प्रक्रिया बाईं ओर करें।
Next Story