लाइफ स्टाइल

Yoga: थकान को कम करते हैं ये योगासन

Sarita
16 Jun 2025 6:51 AM IST
Yoga: थकान को कम करते हैं ये  योगासन
x
Yoga: योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो थकान भी दूर होती है, गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। यहां तक कि कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी शरीर को एक्टिव रखने के लिए डॉक्टर योग करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।
सूर्य नमस्कार करें:
अगर आप हर रोज सूर्य नमस्कार करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इस योग के 12 पोज होते हैं। इसे करने से तनाव कम होता है और पाचन बेहतर बना रहता है। इससे आपका दिमाग शांत बना रहता है और आपकी थकान दूर होती है। इससे आपका शरीर फिट बना रहता है।
वज्रासन:
वज्रासन को करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा बना रहता है। इसके अलावा, वज्रासन करने से कब्ज और गैस की समस्या भी दूर रहती है। हाई बीपी के शिकार लोग हर रोज अपने रुटीन में वज्रासन को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही थकान भी दूर होती है और आप एक्टिव बने रहते हैं।
बालासन:
बालासन योग को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। यह तनाव को दूर करने में मदद करता है। इसे करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। इसे करने से गर्दन और कंधों से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।
मंडूकासन:
मंडूकासन पेट और अग्न्याशय पर सीधा प्रभाव डालता है, जिससे इंसुलिन का स्राव बेहतर होता है। यह पेट की चर्बी घटाने और पाचन क्रिया सुधारने में भी मदद करता है। इसके अलावा, योग को हर रोज करने से थकान दूर होती है और शरीर एक्टिव बना रहता है।
धनुरासन में शरीर धनुष की मुद्रा में आता है, जिससे पेट और यकृत (लिवर) पर प्रभाव पड़ता है। यह शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहता है। यह शरीर को रिलैक्स फील कराता है और ब्लड फ्लो को बैलेंस करता है। तनाव को कम करने में भी यह असरदार है और इससे थकान भी दूर रहती है।
Next Story