- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga:सर्दियों की ये 5...

x
Yoga: जाड़ों में भूख तो बढ़ती ही है साथ ही लोगों में आलस भी बढ़ जाता है। इस वजह से वे एक्सरसाइज करना तक छोड़ देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जिन्हें आप बिना जिम जाए घर पर ही कर सकते हैं।
रस्सी कूदना-
अगर आप सर्दियों में जिम जाने से बचते हैं तो घर में रस्सी कूद सकते हैं। ये बहुत फायदेमंद रहती है। इससे आपका बढ़ा हुआ पेट भी कम होता है और पसीने आने से थोड़ी गर्मी भी आती है। लेकिन अगर आप जोड़ो के दर्द से परेशान रहते हैं तो इस एक्सरसाइज को भूल कर भी ना करें।
योगा-
सर्दियां आते ही जोड़ो में दर्द शुरू हो जाता है। इससे राहत पाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। योगा करने के लिए आपको घर से कहीं बाहर जाने की जरूरत भी नहीं होती और ना ही इसे करने के लिए कोई विशेष समय होता है। इसलिए आप घर बैठें अपनी इच्छानुसार योग कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रहे कि भोजन करने के कम से कम दो घंटे बाद आप योगा करें।
स्क्वैट-
ये आपके पैरों और हिप्स के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है लेकिन इसे करने का सही तरीका आना चाहिए। इसे करने से आपका मोटापा भी कम होता है।
पुश अप्स-
पुश अप्स करने से आपके कंधे, सीना और बाजू मजबूत बनते हैं। ये आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को खूबसूरत शेप देता है।
प्लैंक-
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको उल्टा लेटना होता है। इसमें शरीर का भार आपके हाथों और पैरों पर होता है। इसे करने से कमर दर्द को आराम मिलता है और मोटापा भी घटता है।
TagsYogaसर्दियोंएक्सरसाइजफिट Yogawinterexercisesfit जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





