- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: थायराइड को...

x
Yoga: आजकल हार्मोन से जुड़ी कई समस्याएं लोगों में देखने को मिल रही हैं, जिनमें से एक थायराइड भी है। थायराइड से छुटकारा दिलाने में (Get Rid Of Thyroid) योग फायदेमंद साबित होता है। शरीर में थायराइड का लेवल बढ़ने या कम होने से नुकसान हो सकता है। थायराइड से पीड़ित व्यक्ति का वजन कम या अधिक हो सकता है। ऐसे में अगर आप थॉयराइड का शिकार हो चुके हैं तो हम बताने वाले हैं 4 ऐसे योगासन जिन्हें करके आप थायराइड कंट्रोल कर सकते हैं।
थायराइड के लिए योगा:
भ्रामरी:
थायराइड के शिकार लोगों को भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए। इससे तनाव, बेचैनी, डिप्रेशन और बीपी से भी राहत मिलती है। भ्रामरी प्राणायाम को हमिंग ब्रीथ भी कहा जाता है। इसे करने से मन शांत रहता है और शरीर में पॉजिटिव वाइब्स का एहसास होता है।
उज्जायी प्राणायाम :
उज्जायी प्राणायाम हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म दोनों में फायदेमंद साबित होता है। इसे करने से थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को आराम मिलता है। उज्जायी प्राणायाम को कम से कम 10 बार करना चाहिए।
विपरीतकरणी आसन थायराइड में फायदेमंद साबित होता है। इस आसन को करने से पहले ध्यान रखें कि आपका पेट खाली हो। भोजन करने के कम से कम 4 घंटे बाद ही इस आसन को करना चाहिए। विपरीतकरणी आसन को सुबह के समय करना चाहिए। इस आसन से कमर दर्द और घुटनों के दर्द से भी राहत मिलती है।
सर्वांगासन:
सर्वांगासन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इस आसन को करने से गर्द और कंधे भी मजबूत होते हैं। सर्वांगासन से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
TagsYogaथायराइडकंट्रोलयोगासनYogaThyroidControlYogasana जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





