लाइफ स्टाइल

Yoga : कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 3 योगासन

Sarita
19 Jun 2025 11:11 AM IST
Yoga : कब्ज के लिए रामबाण हैं ये 3 योगासन
x
Yoga : योग करना सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा। यह मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूपों से हमारी हेल्थ के लिए फायदा पहुंचाता है। कई बार जब आप लगातार योग करते हैं तो कई गंभीर बीमारियां भी दूर रहती हैं। यहां तक कि कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा के साथ-साथ कब्ज के लिए भी ये रामबाण इलाज है। कई बीमारियों में शरीर को एक्टिव रखने के लिए डॉक्टर योग करने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही अगर आप लगातार योग करते हैं तो इससे आपकी बॉडी लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है। इसके अलावा कब्ज के साथ-साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर लखनऊ के योगवशी योग इंस्टीट्यूट की योगा एक्सपर्ट वैशाली सिंह कौन-कौन से योग करने की सलाह देती हैं?
मलासन:
मलासन करने से एक नहीं बल्कि पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं। अगर आप इसे हर रोज अपने रुटीन में शामिल करते हैं तो कब्ज से राहत मिलती है। इस योगासन को हर रोज करने से पेल्विक एरिया पर दबाव पड़ता है और इससे पीरियड्स से जुड़ी परेशानी भी दूर रहती है। इसके साथ ही डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
भुजंगासन जिसे कोबरा मुद्रा भी कहा जाता है। ये कब्ज को दूर करने में मददगार साबित होता है। ये पीठ की मांसपेशियों को हेल्दी रखने में असरदार साबित होता है। भुजंगासन को पाचन, लिवर और किडनी के कार्यों में सुधार करने के लिए आप रोज अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके ये तनाव को दूर करती है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
धनुरासन:
एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप हर रोज धनुरासन करते हैं, तो इससे आप कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रह पाते है। इसके अलावा ये इसके अलावा, धनुरासन पेट, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखता है और तनाव को कम करता है। साथ ही पीसीओडी में हार्मोन को बैलेंस करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही इस आसन को करने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन मजबूत होते हैं और ये पीरियड्स साइकिल को ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपके पूरे शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखता है।
Next Story