- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Rules: ये हैं योग...
लाइफ स्टाइल
Yoga Rules: ये हैं योग के 5 नियम, हर किसी को रखना चाहिए इनका ध्यान
Sarita
6 April 2025 8:50 AM IST

x
Yoga Rules: योग को लोग अपनी जीवनशैली में शामिल तो कर लेते हैं, लेकिन अक्सर वो इसे करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसका असर उनके शरीर पर पड़ता है। इसी के चलते हम यहां आपको योग के 5 सबसे अहम नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको आप भी रट लें, ताकि यो आपके शरीर को सिर्फ लाभ ही पहुंचाए।
सही जगह पर करें योग:
योग करने का पहला नियम यही है कि इसे कभी भी बंद कमरे में न करें। योग हमेशा ऐसी जगह पर करना चाहिए, जहां खुली हवा आती-जाती हो। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शोरगुल वाली जगह पर योग करने से उचित लाभ नहीं मिलेगा।
खाली होना चाहिए पेट:
कभी भी खाना खाने के बाद योग न करें। इससे आपको पाचन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको रात के समय योग करना है तो खाने के बाद कम से कम 3-4 घंटे का गैप रखें।
सही हो आसन:
कभी भी बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के योग न करें। पहले अच्छी तरह से सीख लें, उसके बाद ही अकेले में योग करें। क्योंकि एक बार किया गया गलत आसन आपके साथ कई परेशानियों को पैदा कर सकता है। गलत आसन करने से आपके शरीर में भी दिक्कतें हो सकती हैं।
जबरदस्ती न करें:
योग करते समय यदि कोई आसन कठिन है, तो उसे करने के लिए खुद को फोर्स न करें। खुद को फोर्स करने से भी आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि कोई आसन कठिन लग रहा है तो धीरे-धीरे उसे करने का अभ्यास करें, लेकिन जबरदस्ती न करें।
बीमारी के दौरान करें सिर्फ ध्यान:
यदि आप बीमार हैं तो योग करने की जगह सिर्फ ध्यान केंद्रित करें। योग करने से आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए सिर्फ ध्यान करें, ताकि इससे आपको मानसिक रूप से मजबूती मिले।
TagsYoga RulesयोगनियमYogaRulesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





