- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Rules: योग करते...
लाइफ स्टाइल
Yoga Rules: योग करते समय न करें ये पांच गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान
Sarita
21 July 2025 12:59 PM IST

x
Yoga Rules: सही तरीके से किया गया योगाभ्यास हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। यह वजन नियंत्रण, लचीलापन और शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं और नींद की समस्याओं में भी सुधार करता है। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और कई बीमारियों से दूर रखता है। हालाँकि, स्वास्थ्य के लिए इतना प्रभावी होने के बावजूद, क्या आप जानते हैं कि योग करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियाँ फायदे की बजाय नुकसान पहुँचा सकती हैं? योग के दौरान उन सामान्य गलतियों से बचें जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
गंदा योगा मैट:
अक्सर लोग योग क्रिया पर ध्यान देते हैं लेकिन आसपास के वातावरण पर ध्यान नहीं देते। जिस योगा मैट पर बैठकर आप अभ्यास करते हैं, वह अक्सर सस्ता और गंदा हो सकता है। सस्ते योगा मैट फिसलने लगते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा रहता है। वहीं गंदा योगा मैट कई रोगों का कारक बन सकता है।
कलाई पर ज्यादा भार:
योग करते समय अपनी हाथों की कलाइयों पर अतिरिक्त वजन नहीं डालना चाहिए। एक ही मुद्रा में बहुत देर तक बने रहने से पहले कलाइयों को मजबूत करने पर फोकस करें। ऐसे योगासनों के अभ्यास से बचें, जिससे आपका शरीर अस्थिर होने लगे या सारा भार कलाइयों पर आता हो।
वार्म अप न करना:
योग करने से पहले वार्म अप करना चाहिए। कई लोग सीधे कठिन आसनों का अभ्यास करने लगते हैं, जिसे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। वार्मअप से शरीर लचीला होता है और मांसपेशियां योग के लिए तैयार होती हैं।
अक्सर लोग कई योग करने के चक्कर में जल्दी जल्दी आसन बदलते हैं या शरीर को बिना तैयार किए कठिन आसनों का अभ्यास करते हैं। जल्दबाजी में चोट लग सकती है।
सांसों पर ध्यान न देना:
योगाभ्यास में सांसों का सही संतुलन महत्वपूर्ण होता है। कई बार लोग योग करते समय सांस रोक लेते हैं या अनियमित तरीके से सांस लेते हैं, जिससे योग का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। प्राणायाम और आसनों के दौरान सांस लेने और छोड़ने के सही तरीके पर ध्यान देना चाहिए।
TagsYoga RulesयोगगलतियांYogaMistakesजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





