लाइफ स्टाइल

Yoga Mudra: 5 योग मुद्राएं जो रखेंगी आपको फिट और तनावमुक्त, जानें कैसे करें सही अभ्यास

Sarita
30 Aug 2025 11:42 AM IST
Yoga Mudra: 5 योग मुद्राएं जो रखेंगी आपको फिट और तनावमुक्त, जानें कैसे करें सही अभ्यास
x
Yoga Mudra: आज कल की तेज-रफ्तार जिंदगी में तनाव और थकान आम समस्याएं बन गई हैं। ऐसे में योग एक ऐसा साधन है जो न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। योग मुद्राएं (Yoga Mudra) विशेष रूप से शरीर और मस्तिष्क के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं, 5 ऐसी आसान योग मुद्राओं के बारे में, जिनके नियमित अभ्यास से आप खुद को तनावमुक्त और फिट रख सकते हैं।
Yoga Mudra:
वायु मुद्रा :
वायु मुद्रा शरीर में वायु तत्व को संतुलित करती है। यह जोड़ों के दर्द, गैस और पेट की समस्याओं में बेहद फायदेमंद होती है। इसे करने के लिए तर्जनी (इंडेक्स फिंगर) को अंगूठे के आधार पर मोड़ें और अंगूठे से हल्का दबाव दें। इस मुद्रा को आप घुटनों पर हाथ रखकर आरामदायक स्थिति में बैठकर 10-15 मिनट तक कर सकते हैं।
अग्नि मुद्रा:
अग्नि मुद्रा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन घटाने में मदद करती है। यह पाचन शक्ति को सुधारने में भी सहायक है। इस मुद्रा को करने के लिए अपनी रिंग फिंगर (अनामिका) को अंगूठे के आधार पर मोड़ें और बाकी उंगलियों को सीधा रखें। इसे हर सुबह खाली पेट 10-15 मिनट तक करना लाभकारी होता है।
हाकिनी मुद्रा :
हाकिनी मुद्रा दिमाग को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए जानी जाती है। यह तनाव को कम करती है और याददाश्त को मजबूत बनाती है। इसे करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ें, नजर को हल्के तौर पर ऊपर की ओर रखें और गहरी सांस लें। यह मुद्रा दिन में 5-10 मिनट तक की जा सकती है।
ज्ञान मुद्रा मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी मानी जाती है। यह तनाव दूर करने और अच्छी नींद लाने में सहायक है। इसे करने के लिए तर्जनी के सिरे को अंगूठे के सिरे से जोड़ें और बाकी उंगलियों को सीधा रखें। यह मुद्रा की खास बात हैं कि इसे किसी भी समय और किसी भी जगह की जा सकती है।
आदि मुद्रा:
आदि मुद्रा श्वसन तंत्र को मजबूत बनाती है और शरीर में ऊर्जा का संतुलन बनाए रखती है। इसे करने के लिए अपने अंगूठे को हथेली के अंदर रखें और बाकी उंगलियों से मुट्ठी बनाएं। इस मुद्रा को घुटनों पर हाथ रखकर आरामदायक स्थिति में बैठकर 10-15 मिनट तक करें।
योग मुद्राओं का महत्व:
योग मुद्राएं न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती हैं। इन मुद्राओं के नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है। जो आपको दिनभर तरोताजा और सक्रिय बनाए रखता है।
Next Story